
तेज रफ्तार अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गयी वहीं 5 यात्री गम्भीर रूप से घायल होने को खबर आ रही हैं।
मिली जानकारी अनुसार घटना तड़के सुबह की है। जहाँ फरसाबहार से कांसाबेल के बीच टाँगर गाँव के पास यह हादसा हुआ है। यात्री बस राजधानी रायपुर से अम्बिकापुर जा रही थी इसी दौरान टाँगर गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला जिसका नाम इग्नेशिया मिंज बताया जा रहा है उसकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पकंचक यात्री को इस दुर्घटना में गम्भीर चोटें आई हैं जिन्हें ईलाज के लिए अस्प्ताल ले जाया गया है।
