जशपुर – नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण,बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन और शिक्षकों को कहा….

बगीचा – बगीचा नगर पंचायत के गम्हरिया में स्थित पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कन्या आश्रम बगीचा का निरीक्षण करने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम पहुंचे इस दौरान आश्रम के कक्षा पहली से पाँचवी तक के बच्चों से मिलकर सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और सभी को मन लगाकर पढ़ने की बात कहीं एवं शिक्षकों को बच्चों के साथ अभिभावक की तरह व्यवहार कर शिक्षा देने की बात कही। नन्हे बच्चों ने अध्यक्ष के स्वागत में वेलकम गीत गाकर उनका स्वागत किया और सभी बच्चों ने अध्यक्ष,पार्षद के साथ शैक्षणिक वार्त्तालाप किया सभी बच्चों ने अध्यक्ष के प्रश्नों का उत्तर दिया साथ ही बच्चों ने अथितयो को भोजन के लिए आमंत्रित किया तो अध्यक्ष,पार्षद के साथ आए अतिथियों ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, पार्षद एल आर चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी सिंह और अधिवक्ता अनिल गुप्ता मौजूद रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर वैसे तो सभी स्कूलों में देखने को मिल रहा है इनमें पीएम-श्री स्कूल सबसे खास है क्योंकि इन स्कूलों को केंद्र सरकार एक मॉडल स्कूलों के रूप में तैयार कर रही है। हमारे जशपुर जिले में कई पीएम-श्री स्कूल है जिनमे बगीचा नगर पंचायत का यह इकलौता पीएमश्री स्कूल है। आज हम इन बदलावों को पास से देखने और आप लोगो से निरीक्षण के बहाने मिलने आए है।

पार्षद एल आर चौहान ने कहा कि आप लोग सभी अपने अपने माता पिता को छोड़कर शिक्षा ग्रहण करने आए है। आप लोग मन लगाकर पढ़िए आप लोग हमारे देश के भविष्य है। पढ़लिखकर आगे आप लोगों की कलेक्टर, एसपी, इंजीनियर,शिक्षक,पीएम,सीएम और विधायक बनना है।

-->