ब्रेकिंग न्यूज – ड्यूटी से वापस जा रही नर्सिंग स्टाफ से मोबाइल छीनकर भागा बदमाश,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

जशपुर जिले का कुनकुरी थाना क्षेत्र में नर्सिंग ड्यूटी से पैदल हॉस्टल जा रही नर्स से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल लूट हुआ फरार.लूट की घटना सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद.कुनकुरी पुलिस ने आरोपी आशीष विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र का है जहां होलीक्रॉस हॉस्पिटल से नर्सिंग ड्यूटी कर 21 वर्षीय युवती वापस अपने हॉस्टल पैदल जा रही थी.उसी दौरान ढोढ़ीडांड ढोयाटोली निवासी आरोपी आशीष विश्वकर्मा अपने मोटरसाइकिल से आया और चलते बाईक से लूटने का प्रयास किया लेकिन असफल हो गया लेकिन बदमाश आशीष विश्वकर्मा यही नहीं रुका बाईक मोड़कर फिर से गया और युवती से मोबाइल लूटकर फरार हो गया.इस दौरान लूट की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया.सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुनकुरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध कुनकुरी थाने में लूट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

-->