ब्रेकिंग जशपुर – पंडरापाठ निवासी मिथलेश साहू हुआ झारखंड निरशा से गिरफ्तार, अच्छी किस्म का मक्का दिलाने का झांसा देकर किया था लाखो रूपए कि ठगी, तीन अन्य साथियों का तलाश जारी।

ठगी के मामले में आरोपी मिथलेश साहू की जशपुर पुलिस ने झारखण्ड निरशा से पकड़ कर जेल भेज दिया है.आरोपी मिथलेश साहू अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जशपुर जिले का सन्ना के एक व्यपारी से 80 हजार और पत्थलगांव के व्यपारी से 33 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया था.आरोपी के विरुद्ध सन्ना और पत्थलगांव थाना में बीएनएस की धारा 328(4) व 3(5) ठगी का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थी विकास अग्रवाल जो कि मारुति राइस मिल के मालिक है उन्होंने पत्थलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मिथलेश साहू अपने तीन साथियों के साथ धोखाधड़ी कर 33 लाख रुपये की ठगी की है साथ ही आरोपी ने सन्ना थाना में भी 80 हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज था.आरोपी मिथलेश साहू व्यपारियों को अच्छी किस्म का मक्का दिलाने का झांसा देकर रुपये लेता था और दूसरे जगह मार्केट में बेच देता था जहां उसे ज्यादा दाम मिलता था.जिस पर आज पत्थलगांव पुलिस ने पंडरापाठ निवासी आरोपी मिथलेश साहू की झारखंड के निरशा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है वही फरार साथी बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल एवं फिरोज अंसारी की तलाश जारी है।

-->