
बस्तर वनमण्डल के अन्तर्गत मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बस्तर वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता एवं बस्तर वनमण्डल की संयुक्त टीम बनाकर प्राप्त सूचना के अनुसार जगदलपुर शहर के परपा क्षेत्र के एक घर पर दबिस देकर दो आरोपियों को 13 किलो विलुप्त प्रायः वन्य जीव पेंगोलिन स्केल्स के साथ रंगे हाथो पकड़ा गया। पकडे़ गये आरोपियों से पुछताछ में यह ज्ञात हुआ की दोनो आरोपी बीजापुर जिले के निवासी है तथा उन्होने पामेंड अभ्यारण तथा इन्द्रावती टाईगर रिर्जव अन्तर्गत आने वाले गांव पुजारी कांकेर एवं सेन्ध्रा क्षेत्रो से उक्त पकड़े गये स्केल्स को एकत्रित कर जगदलपुर में बेचने के फिराक में लाया गया था एवं बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपियों के द्वारा पुछताछ में वन अधिकारियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण खुलासे किये है जिसमें अन्तराज्यीय नेटवर्क की जानकारी विभाग को मिली है जिसे धवस्त करने हेतु आगामी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। पकड़े आरोपियों के द्वारा अपराध कुबूल करने के बाद उनके विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से उन्हे 14 दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं।
