जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है, दुकान औऱ घरों के ताले टूटने के बाद अब दिन दहाड़े स्टेट हाइवे बगीचा बतौली मार्ग के कुहापानी जंगल के पास से बकरी चोरी करने का मामला सामने आया है.
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत भितघरा से कुहापानी के बीच सड़क किनारे घास खा रही बकरी को ग्रे कलर की मारुति सियाज कार, वाहन क्रमांक CG-10 V 9456 से एक चोर उतरा और बकरी को लेकर फरार हो गया.चोरों का पीछा करने ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी थी लेकिन चोर इतने शातिर थे कि ग्रामीणों को छ्का कर भितघरा से ताम्बाकच्छार के रास्ते भागने में सफल हो गया.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है फिलहाल पुलिस अभी बकरी चोरों को ढूंढने के प्रयास कर रही है।

