पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार से परेशान ग्रामीणों ने आज एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दिया है.ग्रामीणों ने एसडीएम से गुहार लगाते हुए आए दिन होने वाली समस्या से अवगत कराया और कहा कि यदि विभाग और ठेकेदार द्वारा जल्द कार्य शुरू नही किया गया तो आंदोलन का रुख अख्तियार करने को मजबूर होंगे।
दरअसल बगीचा से सन्ना मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वरा अभी कुछ माह पहले सड़क बनाया गया है.ग्रामीणों की मांग पर लंबे इंतजार के बाद सड़क तो जैसे तैसे बना दिया गया है लेकिन साइड सोल्डर नही भरे जाने से इसका खामियाजा अब पहाड़ी क्षेत्र से बगीचा आने वाले दर्जनों गाँव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने एसडीएम को लिखे पत्र में बताया कि साइड सोल्डर भरे नही जाने से आए दिन सड़क हादसा होने का खतरा बना हुआ है. दोपहिया और चार पहिया वाहन में हर रोज सैकड़ो ग्रामीण पाठ से अस्पताल, तहसील और अन्य जरूरी कार्य के लिए बगीचा आते है. इस दौरान डूमरपाठ से बगीचा गम्हरिया तक लगभग 5 किलोमीटर घुमावदार सड़क में घाटी होने की वजह से नई सड़क के दोनो छोर साइड सोल्डर नही भरा गया है.जिससे खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है.थोड़ी सी चूक राहगीरों की जान तक ले सकती है.क्योंकि घाटी में सैकड़ो फिट नीचे खाई है.
ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार और विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी जब साइड सोल्डर नही भरा गया तो आज ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या से प्रशासन को अवगत कराया है और 5 दिवस के भीतर काम नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है. इस दौरान कार्य प्रारंभ नही होने पर इस बीच कोई सड़क हादसे का शिकार होता है तो इसका जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की होगी। अब देखना होगा कि विभाग अपने कुम्भकर्णीय नींद से कब जागेगी।
