ब्रेकिंग न्यूज – अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवक को मारी टक्कर, हादसे में एक कि मौत दूसरा गम्भीर,पुलिस जांच में जुटी।

कटनी गुमला NH 43 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी,हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका प्राथमिक इलाज लोदाम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अभी रात्रि लगभग 8:00 बजे की है दोनों युवक लोदाम की ओर से अपने गांव की जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, घटना लोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोटाटोली जायसवाल ढाबा के पास की है,
दोनों युवकों की पहचान पड़ोसी राज्य “झारखंड के ग्राम मेराल” के रहने वाले है, मृतक युवक का नाम राहुल केरकेट्टा है वही घायल युवक का नाम अमन केरकेट्टा के नाम से हुआ है।।

-->