जशपुर – पत्थलगांव में मनमाने ढंग से सरकारी शराब दुकान दुकान खोले जाने से आदिवासी महिलाओं ने आबकारी विभाग के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।
रायगढ़ रोड़ स्थित चिडरापारा आज काफी बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
आबकारी विभाग की लंजियापारा स्थित सरकारी शराब दुकान का भारी विरोध को देखते हुए अब आनन-फानन में रायगढ़ रोड़ के चिड़रापारा में शराब दुकान प्रस्तावित की गई है। शराब दुकान के आस-पास शराबियों का हंगामा और महिलाओं की असुरक्षा को लेकर यंहा के लोगों ने विधायक गोमती साय के पास पहले ही अपना लिखित विरोध दर्ज कराया जा चुका है। आदिवासी महिलाओं की परेशानियों के मद्देनजर रायगढ़ रोड़ में सरकारी शराब दुकान नहीं खोले जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आबकारी विभाग ने आदिवासियों के वार्ड में ही शराब दुकान खोली जा रही है। शराब दुकान खोले जाने के निर्णय के बाद यंहा आदिवासियों ने विरोध का स्वर तेज कर दिया है।
आदिवासी महिला नेत्री स्मृति खलखो का कहना है कि आबकारी विभाग यंहा बेवजह अशांति उत्पन्न कर रहा है। यंहा सरकारी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में वार्ड क्रमांक सात और आठ के पार्षद भी अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद स्थानीय महिलाओं का उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया है।
सरकारी शराब दुकान खोले जाने पर आम जनता के विरोध के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। इसके पहले पत्थलगांव के लंजिया पारा में शराब दुकान को लेकर भारी अव्यवस्था से वंहा भी महिलाओं ने विरोध में मोर्चा खोल दिया गया था। इसके बाद अब रायगढ़ रोड में खोलने पर जनता उग्र विरोध पर उतर आई है। यंहा सरकारी शराब दुकान खोले जाने पर आदिवासी महिलाओं ने जिला प्रशासन हाय हाय के नारे लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया जा रहा है।
