छत्तीसगढ़ में १० वीं बोर्ड परीक्षा में जशपुर जिले से संकल्प शिक्षण संस्थान के एक होनहार छात्र ने बाजी मारी है। मेघावी छात्र नमन कुमार खूंटियां ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 595 अंक लाकर पूरे प्रदेश प्रथम स्थान हासिल किया है।
पत्थलगांव का छात्र नमन खुशियां ने इस उपलब्धि को लेकर खुशी जाहिर किया है ।उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनो को दिया है। संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता समेत सभी शिक्षकों का उन्होंने खुशी जाहिर कर मीठा खिलाकर बधाई दिया है। संकल्प शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षकों ने नमन खूंटियां को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नमन मध्यम वर्गीय परिवार से है जिनके पिता की पत्थलगांव में किराना दुकान चलाते है और साथ में खेती किसानी भी करते हैं। नमन आगे की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता है।
इस दौरान जिले के कलेक्टर रोहित व्यास ने टॉप टेन में स्थान हासिल करने वाला टॉपर छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने बच्चों को मीठा खिलाकर बधाई दिया है।
