ब्रेकिंग न्यूज – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में लगी करोडों रुपए की लागत वाली विकास कार्य पर मुहर,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और जशपुर विधायक का जताया आभार।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गृह जिले में लगातार विकास कार्यों की सौगातें दे रहे है.जिले की बहुप्रतीक्षित मांग मेडिकल कॉलेज जैसे दर्जनों बड़े विकास कार्यो की स्वीकृति के बाद अब बगीचा नगर पंचायत को करोड़ो रूपये की लागत से बनने वाली गौरव पथ की स्वीकृति मिली है.गौरव पथ की स्वीकृति मिलने के बाद नगर वासियों में हर्ष व्याप्त है.

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिलकर बगीचा के बहुप्रतीक्षित माँग गौरव पथ की मांग रखी जिस पर मंत्री ने तत्काल स्वीकृति दे दी है.जिला महामंत्री मुकेश शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने स्वीकृति मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और जशपुर विधायक रायमुनि भगत का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है और हमारे लिए और सौभाग्य की बात है कि जशपुर जिले से हमारे मुख्यमंत्री है.मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति दे रहे है.जिससे हमारा जशपुर जिले में तेजी से विकास हो रहा है.

-->