रोबिट गुप्ता – बलरामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर मे पोस्टमार्टम करने वाला युवक ड्रेसिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है कैमरे मे यह लापरवाही कैद हुई है। ड्रेसिंग करने वाला युवक बीएमओ साहब का आदेश का हवाला दे रहा है वहीँ बीएमओ का कहना है कि मजबूरी मे ऐसा कर रहे हैँ। देखिये ये खबर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के ड्रेसिंग रूम में घायल रूप में पड़ी इस महिला को टांके लगता यह युवक पोस्टमार्टम करता है। इसका नाम अजय इमलिया है और इसकी पोस्टिंग पोस्टमार्टम के लिए हुई है लेकिन अस्पताल मे यह ड्रेसिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है अब आप सोच सकते हैँ की पीएम करने वाला युवक ज़ब किसी की ड्रेसिंग करे टाँके लगाए तो उसकी हालत कैसी होंगी। इस युवक ने कहा की बीएमओ साहब के कहने पर वो ऐसा कर रहा है।
घायल महिला का इलाज कर रहे डाक्टर से ज़ब हमने इस मामले मे जानकारी लिया तो उनका कहना है की अस्पताल का ड्रेसर कल से गायब है वह अस्पताल नहीं आ रहा है वो खुद इस बात को कह रहे हैँ की पोस्टमार्टम करने वाले युवक से ड्रेसिंग करा रहे हैँ. उन्होंने कहा की बीएमओ साहब को उन्होंने इसकी जानकारी दे दिया है। वहीँ मामले मे बीएमओ ने कहा की इस अस्पताल मे सालों से ड्रेसर की समस्या बनी हुई है। मजबूरी मे वो पोस्टमार्टम करने वाले युवक से ड्रेसिंग एवं टाँके लगवा रहे हैँ।
एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधा को लेकर लाख दावे करती है लेकिन राजपुर के इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यकाल देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकारी अस्पताल में मरीजों का ट्रीटमेंट कैसे होता है।
