ब्रेकिंग न्यूज – सुशासन तिहार में लपरवाही बरतने पर कलेक्टर ने जारी किया 6 विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी,संबंधित विभागों में मचा हड़कंप।

नीरज सिंह – साय सरकार का सुशासन तिहार में लापरवाही करने वाले विभागों पर कार्रवाई की गई है.जिले में प्राप्त शिकायतो के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 6 विभागों को मिला कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.इसमें क्रेडा, पीएचई,सीएमएचओ, तहसीलदार,रामानुजनगर,ओडगी राजस्व,सीएमओ,नगरपालिका को जिले के कलेक्टर एस जयवर्धन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.उचित जवाब नही मिलने पर कार्यवाही की जायेगी.

कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच पारदर्शी संवाद स्थापित करना है. समाधान पेटी और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय-सीमा में किया जाएगा. साथ ही, इन आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दो पालियों में कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई जाएगी. सभी जनपद कार्यालयों में पर्याप्त कंप्यूटर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे.

प्रत्येक आवेदन की पावती दी जाएगी और संबंधित विभाग एक माह के भीतर समाधान सुनिश्चित करेगा. इसके पश्चात 5 मई से 31 मई तक जिलेभर में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी. जरूरत पड़ने पर मौके पर ही निराकरण किया जाएगा. लेकिन देखना होगा कि समाधान शिविर कितना कारगर साबित हो पाएगा.

-->