जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक मसाला फैक्ट्री में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यंहा पर कीमती इलायची की बोरी उठाते हुए दो युवक CCTV कैमरे में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। फैक्टरी मालिक व्दारा पूरे मामले की पत्थलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
बताया जाता है कि इस फैक्ट्री का पूर्व मजदूर ने अपने सहयोगी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
फैक्ट्री से लगातार महंगे मसालों की चोरी होने की घटना के बाद इस परिसर में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए थे। इन्हीं कैमरे के सहारे पुलिस को चोरों का सुराग हाथ लग गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए चोर गिरोह का सरगना मो. सोनू बिलाई टांगर का निवासी है । यह युवक कुछ महीने पहले तक इसी फैक्ट्री में मजदूरी किया करता था। आरोपी सोनू को फैक्ट्री का चप्पा-चप्पा पता था। उसने अपने साथी उमेश यादव बिलाई टागर निवासी को साथ लेकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
दोनों चोरों ने फैक्ट्री की खिड़की से घुसकर इलायची समेत कई महंगे मसालों की बोरियां पार तो कर दी। लेकिन सीसीटीवी कैमरा सब देख रहा था।
बताया जाता है कि चोरों ने एक थोक पान पैलेस को ओने पौने भाव से इलायची तथा चोरी का अन्य सामान की चोरी की है।
पत्थलगांव थाना पुलिस की टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले पर भी अपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।
फिलहाल चोर गिरोह का सरगना के विरुद्ध झारखंड में भी अनेक अपराधिक मामलों की पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस ने इस बदमाश की पुरानी कुंडली को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

