माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भू नाथ चक्रवर्ती का बगीचा क्षेत्र के ग्रामों में पहुंच जनसंपर्क के दौरान लगातार ग्रामीणों से मिल रहे है और सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दे रहे है. साथ ही समाज प्रमुखों से मिलकर समाज को संगठित करने का सलाह भी दे रहे है.

इसी तारतम्य में आज बगीचा के बछरांव ग्राम पंचायत पहुंचे जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीना बरला एवं उनके पति सरपंच शंकर बरला ने ग्रामीणों के साथ आत्मीय स्वागत किया.ग्रामीणों के साथ चर्चा के दौरान श्री शम्भू ने बताया कि प्रदेश के विष्णुदेव की सरकार लगातार आप लोगों के लिए जनहितैषी योजना बनाकर जैसे पीएम आवास,महतारी वंदन योजना, किसानों के धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित विभिन्न योजना बनाकर प्रदेश के हित में लगातार फैसला ले रहे है.

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी सम्भव है जब आप लोग सामाजिक रूप से संगठित रहेंगे. मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है। अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है। यदि मनुष्य किसी गलत उद्देश्य के लिए संगठित हो रहा है तो ऐसा संगठन अभिशाप है, जबकि किसी अच्छे कार्य के लिए संगठन वरदान साबित होता है। इसलिए हमें अच्छी सोच के साथ समाज के विकास के लिए संगठित रहना है.
