ब्रेकिंग न्यूज – मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार,महुआ चुनने गई बच्ची का हैवानियत कर धारदार हथियार से हत्या का मामला,पुलिस जांच में जुटी।

नीरज सिंह – सूरजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,, जहां एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर उसकी हत्या कर दी गई है,, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी का दावा कर रही है,,

दरअसल रामानुज नगर थाना क्षेत्र के एक जंगल में आज सुबह आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिक का नग्न अवस्था में शव मिला था,, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और डॉग स्कॉयड टीम की मदद ली जा रही है,, जानकारी के अनुसार मृतिका कल सुबह तड़के अपने घर से महुआ चुनने के लिए निकली थी,, लेकिन जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटी तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन नाबालिक का पता नहीं चल सका,, जब आज सुबह मृतका के परिजन उसे तलाश करने के लिए जंगल में गए तो वहां उसकी नग्न अवस्था में लाश मिली,, शव पर क्रूरता पूर्वक धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं और शरीर पर कपड़ा ना होना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि मृतिका के साथ दरिंदगी कर उसे क्रूरता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया गया है,, फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है,,

-->