
माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार समाज के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे शंभूनाथ चक्रवर्ती का पत्थलगांव विकास खंड के चांदागढ़ में भव्य स्वागत की गया। इस दौरान श्री चक्रवर्ती ने कहा माटीकला बोर्ड के माध्यम से आप सभी कुम्हारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और अधिकाधिक रोजगार के लिए प्रशिक्षण परम्परागत शिल्पियों के डिजाइन विकास के लिए तकनीकी कार्यशाला, विपणन आदि सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनीयों में समाज के लोगो को बारी-बारी से हितग्राहियों के रूप में सम्मिलित किया जावेगा। आवश्यक विकासात्मक गतिविधियां जैसे नवीनतम औजार उपकरण कार्यशाला निमार्ण तथा बोर्ड के संचालक मंडल द्वारा निर्धारित नीतियां बनाना,शासन से विभिन्न योजनाएं स्वीकृत करना और योजनाओं का क्रियान्वयन करना । कारीगरों के व्यवसाय में वृद्धि तथा आर्थिक स्थिति को मजबूत करना क्योंकि कुम्हारों का मट्टी का कार्य परम्परागत व्यवसाय है।

