ब्रेकिंग न्यूज – भाजपा नेता की कार से मारी टक्कर, हादसे में कांग्रेस नेता की मौत – हत्या की आशंका में कांग्रेसियों ने कर दिया चक्काजाम।

मामला जिले के सिटी कोतवाली कोण्डागांव के डोंगरीगुड़ा गांव के पास का है जहाँ शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क दुर्घटना के बाद कोण्डागांव में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। सड़क हादसा भाजपा नेता की कार के टक्कर से हुआ हैं. उस हादसे में युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष की मौत हो गई है.जो मुलमुला पंचायत पंच और मुलमुला के सरपंच के देवर थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी भाभी के साथ शादी के लिए सामान लेने कोण्डागांव आ रहा था।

हादसे की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी समेत पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलब जिला अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल के पास NH 30 को चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए। वहीं दूसरी ओर, परिजनों और कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को साजिशन हत्या करार दिया है और भाजपा नेता पुरेंद्र कौशिक को इसका जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि पहले से रची गई राजनीतिक साजिश थी।

-->