जशपुर – सेब और स्ट्रॉबेरी के बाद जशपुर में किसान ने लगाया अंगूर की खेती,किसान ने कहा जिले में अंगूर के लिए अनुकूल जलवायु।

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले में पंडरापाठ क्षेत्र की अनुकूल जलवायु से यंहा के किसानों ने स्ट्राबेरी और सेव के बाद अब अंगूर की पैदावार भी लेनी शुरू कर दी है।
बगीचा का दूरस्थ जो पहाड़ो से घिरा दनगरी गाँव के दो किसानों की बाड़ी में अंगूर की पैदावार को आसपास के अन्य किसान भी देखने पहुंच रहे हैं ।

दरअसल, उद्यान विभाग को पंडरापाठ क्षेत्र में चाय,स्ट्राबेरी और सेव की पैदावार को लेकर अच्छी सम्भावना देखने के बाद यंहा फलोद्यान खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है ।
इसी से प्रेरित होकर एक वर्ष पहले दनगरी के किसान जुगनू यादव और यशवंत ने महाराष्ट्र के नासिक से अंगूर के पौधे लाकर अपनी बाड़ी में अंगूर के पौधे रोपें थे। इन किसानों व्दारा लगाई अंगूर की फसल में अच्छी पैदावार हुई है।
इन किसानों का कहना है कि अंगूर की फसल को लेकर उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं था , इसके बाद भी अंगूर की अच्छी पैदावार को देखकर ये किसान काफी उत्साहित हैं।

-->