ब्रेकिंग् न्यूज – देर रात हाथी ने मचाया उत्पाद, हाथी के हमले से एक महिला की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल.घायल को उपचार के लिए अम्बिकापुर किया गया रैफर।

बलरामपुर जिले का रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र में हाथियों के आतंक से गांव में हड़कंप मच गया. दर्दनाक घटना में फुलवर ग्राम पंचायत में हाथी ने एक महिला की हाथ को उखाड़ फेंक दिया. बताया जा रहा है कि अपने पति को बचाने के लिए महिला प्रयास कर रही थी उसी दौरान हाथी ने महिला का हाथ उखाड़ कर फेंका और उसके पति को भी घायल कर दिया गांव वालों और वन विभाग को जानकारी मिलते ही आनन फानन में रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और रामानुजगंज स्वास्थ्य केंद्र से अंबिकापुर रेफर किया गया. उपचार के दौरान महिला की मौत की खबर आ रही है. महिला के पति का हालात गम्भीर बताया जा रहा है.यह पूरा मामला रामानुजगंज परिक्षेत्र का है.

-->