छत्तीसगढ़ का जशपुर वनमंडल के जशपुर, दुलदुला वनपरिक्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में देखें जाने के बाद आज बीती रात यह तेन्दूआ जशपुर की लोरो घाटी में जा पहुंचा।
यंहा रामबंद गांव के किसान जागेश्वर राम की बकरी पर हमला कर यह तेन्दूआ फिर गायब हो गया है।
जशपुर DFO जितेन्द्र उपाध्याय ने यंहा बगीचा क्षेत्र में तेन्दूआ के पद चिन्हों से उसकी उपस्थिति की पुष्टि की है .
उन्होंने बताया तेन्दूआ के हमला का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यंहा तेन्दूआ की निगरानी के लिए बगीचा और जशपुर क्षेत्र का वन अमला को एलर्ट रहने को कहा गया है ।
