तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी को ठोकर मारते दिवाल से जा टकराई ट्रक. मिली जानकारी अनुसार घटना कोरबा सक्ती मार्ग भैसमा बाजार चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी को ठोकर मारते हुए दिवाल में टकरा गया और स्कूटी सवार नाबालिक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जानकारी के मुताबिक बेंदरकोना निवासी परमेश्वर कंवर उम्र 16 वर्ष कल अपने परिजनों के साथ भैसमा के एक कपड़ा दुकान में कपड़ा लेने आया हुआ था वहीं परिजन कपड़ा ले रहे थे मृत नाबालिक युवक बाहर स्कूटी में बैठ कर मोबाइल चला रहा था. तभी तेज रफ्तार ट्रक अचानक से परमेश्वर को ठोकर मारते हुए दिवाल में टकरा गया। आनन फानन में 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें रास्ते में ही परमेश्वर ने दम तोड़ दिया l ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक चालक काफी नशे में था ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है.
