त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है.पंचायतों में डीडीसी,बीडीसी, सरपंच और पंच चुनाव के लिए लोग अपनी किस्मत आजमाने कमर कस राजनीति के मैदान में उतर चुके है. क्षेत्र की जनता भी 5 साल के लिए अपने जनप्रतिनिधि चुनने के लिये तैयार है.ऐसे में सभी दावेदार अपना अपना ताकत लगा जनता के बीच पहुंच रहे है।
इसी कड़ी में बगीचा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 3 सुलेसा, महनई, दनगरी और छिरोडीह से जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए भानु प्रसाद यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश की है.भानु प्रसाद यादव इस जनपद क्षेत्र के जमीनी नेता है और जनता के बीच सीधी पकड़ रखते है इसका फायदा उनको चुनाव में मिलेगा जिससे इनकी जीत सुनिश्चित हो सकेगा।
