ब्रेकिंग जशपुर – अंगूठा लगवाकर कियोस्क संचालक ने महिला के खाते से गबन की हजारों रुपये,न्याय की गुहार लगा पीड़ित महिला ने कलेक्टर को दिया शिकायत।

गांव गांव में कियोस्क सेंटर संचालित हो रहा है और कियोस्क संचालक द्वारा खाता धारकों के खाते में जमा पूंजी पर गिद्ध की नजर डाले कई संचालकों द्वारा रुपए देखते ही इनका नियत खराब हो जाता है.ऐसा ही मामला जशपुर जिले के मनोरा आस्ता गांव से सामने आया है जहां एक गांव के ही कियोस्क संचालक द्वारा शांति तिर्की नामक महिला से दो बार अंगूठा लगवाकर 9 हजार रुपये गबन करने का मामला सामने आया है. प्रार्थिया ने इसकी शिकायत जिले के कलेक्टर से की है.

दरअसल प्रार्थिया शांति तिर्की ने जशपुर कलेक्टर को शिकायत दी है कि मेरे खाते से दो बार मे 9 हजार रुपये का कियोस्क संचालक पंकज जयसवाल द्वारा गबन कर लिया गया है.प्रार्थिया ने अपने शिकायत में कहा हैं कि दिनांक 19-12-2024 को मैं अपने गांव कोठाडीह से आस्ता गई थी. मुझे अपने घरेलू कार्य के लिए कुछ रुपयों की शख्त जरूरत थी.जब मैं आस्ता के कियोस्क सेंटर जो कि पंकज जायसवाल का है वहा जाकर आधार कार्ड देकर अंगूठा लगवाकर 5 हजार पैसा आहरण करना चाही लेकिन पंकज जायसवाल द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद कहा गया कि आपका अकाउंट बन्द हो चुका है. उसके बाद मैं वहां से दूसरे कियोस्क शाखा अमित के पास गई वहां मुझे अंगूठा लगा कर 5 हजार मिल गया बाद में मुझे अपने खाते का बैलेंस देखने के बाद पता चला कि एक बार 5 और एक बार 4 हजार करके दो बार के आहरण में मेरे खाते से 9 हजार कम है.जबकि कियोस्क सेंटर में पैसा आहरण करने से पहले मेरे खाते में 58612 रुपए थे. जब प्रार्थिया शांति तिर्की को इस बात का पता चला तो कलेक्टर जशपुर कार्यालय पहुंच कर शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है.

-->