ब्रेकिंग जशपुर – पंचायत सचिव के खिलाफ फिर से लामबंद हुए ग्रामीण, कलेक्टर जशपुर से मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का लगाया आरोप।

जशपुर जिले का बगीचा जनपद के ग्राम पंचायत पण्डरापाठ पंचायत सचिव कमलनारायण यादव का शिकायत लेकर पुनः कलेक्टर रोहित व्यास के पास दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर के साथ शिकायत किया है. शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कमलनारायण यादव पंचायत चुनाव में अपने चहेते उम्मीदवार के बहकावे में आकर मतदाता सूची से मतदाताओं का नाम हटाकर अन्यत्र वार्ड में कर दिया है एवं चहेते उम्मीदवार के रिस्तेदारो को दुर दुर दुसरे वार्ड से लाकर सभी मतदाताओं को इधर से उधर कर दिया है जिसकी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर पूर्व मतदाता सूची के अनुसार नाम यथावत रखने का मांग किया गया है।

पूर्व में भी कलेक्टर जशपुर को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत पण्डरापाठ के दर्जनों ग्रामीण मजदूरों ने सचिव कमलनारायण यादव के ताना साही अड़ियल रवैए के कारण रोजगार के लिए पलायन होने कि नौबत आ गई थी जिसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत बगीचा के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निर्माण कार्य चालू करने हेतु निर्देशित किया था.

ग्रामीणों का यह आरोप भी है 👇🏻

सचिव कमलनारायण यादव को गांव कि कोई भी छोटी मोटी समस्या बोलने पर कमलनारायण यादव के द्वारा बोला जाता है कि मैं कारारोपण अधिकारी हूं तथा दो पंचायत का सचिव हूं मेरा मुख्यालय ग्राम पंचायत मुढ़ी है अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत पण्डरापाठ है मेरा जैसा मर्जी करेगा वैसा काम करुंगा जो करना है आप लोग करो।

-->