जशपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर से बाइक सवारों को टक्कर मार दी.हादसे में दो लोगों की मौज हो गईं है वही एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के मटासी गांव की है.
बगीचा – चराईडाँड़ स्टेट हाइवे मुख्य मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मटासी गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बगीचा तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक सवार कामेश्वर भगत की मौके पर ही मौत हो गई, वही संजोग भगत ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया वही तसिला भगत महिला जो गम्भीर रूप से घायल हो गई का उपचार जारी है.

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे पर शव रखकर ड्राइवर के ऊपर कार्यवाही औऱ मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया.घंटो तक स्टेट हाइवे जाम रहा जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई. जाम के बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और कुनकुरी sdm मौके पर पहुंचे. Sp सिंह के समझाइस देने के बाद भरोसा दिलाया कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जायेगा. उसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया. ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
