ब्रेकिंग न्यूज – हाई टेंशन बिजली की तार की चपेट में आने से हाइवा मे लगी आग इंजीनियर की हुई मौत, देखे दर्दनाक घटना की लाइव तस्वीरे।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर आ रही है, जहा पर आमदई पुलिस कैंप के सामने एक हाइवा अचानक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. आग की चपेट में आने से हाइवा मे लग गई औऱ देखते ही देखते आग की लपटें पूरी हाइवा ट्रक में पकड़ लिया. बताया जा रहा है की हाइवा ख़राब हालत मे पुलिस कैंप के सामने मुख्य मार्ग में खड़ी थी जिसे सुधारने के लिए रायपुर निवासी नागेश्वर पात्र आमदई माइंस आया हुआ था हाइवा सुधार करने के दौरान हाइवा हाई टेंशन बिजली की तार की चपेट में आ गई जिससे हाइवा जल कर खाक हो गई और इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई हालांकि घटना के बाद इंजीनियर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहा पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. हाइवा आमदई माइंस के ठेकेदार संदीप शर्मा की बताई जा रही है।

-->