ब्रेकिंग न्यूज – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली की एम्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे.उनकी उम्र 92 वर्ष की थी.मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी. जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे. गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी होने लगी थी. इसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था.

प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनको बचाया न जा सका और उनका निधन हो गया. हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी सभी के साथ शेयर करते हुए मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है.

-->