ब्रेकिंग जशपुर – जिले में पड़ रही है कड़ाके की ठंड,श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा औघड की तकिया बगीचा महिला संगठन द्वारा जरूरत मंदों को किया कम्बल वितरण।

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा के महिला संगठन के द्वारा बगीचा क्षेत्र के ग्राम देवडांड में पहाड़ी कोरवाओं व अन्य जरूरतमंदों के बीच द्वितीय चरण में कंबल का किया गया वितरण

श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत दिनांक 21 दिसंबर दिन शनिवार को समूह की बगीचा शाखा के महिला संगठन के सदस्यों द्वारा कंबल वितरण के दूसरे चरण में ग्राम देवडांड में पहाड़ी कोरवाओं व अन्य जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैल चित्र पर विधिवत पूजन आरती के बाद जयकारा के साथ कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया तत्पश्चात् श्री सर्वेश्वरी समूह के मानवता की सेवा के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया कहा कि समूह पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण समर्पण और पूरी निष्ठा भाव से सक्रियता के साथ कार्य करता है। आध्यात्मिकता के साथ-साथ संस्था सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रियता के साथ निरंतर कार्य करता रहता है जिसमें कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव, वाराणसी, उत्तर प्रदेश के द्वारा किए गए सेवाओं हेतु गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है परम पूज्य अघोरेश्वर बाबा भगवान राम जी ने पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा बताया है। अतः परम् पूज्य के विचारधारा के अनुरूप यह कार्य किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 90 कंबल तथा कई पुराने स्वच्छ कीटाणु मुक्त वस्त्रों का वितरण पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग, महिला पुरुषों बच्चों व जरूरतमंदों के बीच किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा के महिला संगठन की सुप्रिया गुप्ता, सुनीता गुप्ता ,राधा गुप्ता, सुभद्रा गुप्ता , प्रमिला गुप्ता, प्रीति बाला गुप्ता, शिवानी गुप्ता, सुनावंती यादव, शकुंतला सिंह, पिंकी शर्मा जी आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवान राम गुप्ता शाखा मंत्री व कृष्ण मुरारी गुप्ता जी, नंदलाल गुप्ता जी अमृत यादव जी अभिजीत गुप्ता तथा ग्राम पंचायत देवडांड के देवलाल भगत जी एवं हरख नारायण यादव जी, जवाहर लाल यादव जी एवं अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

-->