छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नारायणपुर थाना क्षेत्र का रेंगारघाट में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल से तस्करों ने 17 हरे-भरे आम के पेड़ो को काटने का बड़ा मामला सामने आया है।

इस मामले की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने यंहा धरना पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है
दो दिन पूर्व भी बादलखोल अभ्यारण्य में 57 फलदार तथा हरे-भरे पेड़ो की तस्करों ने अवैध कटाई करने का मामला सामने आ चुका है।बगीचा और कुनकुरी क्षेत्र में पेड़ों की लगातार अवैध कटाई के बाद दर्जनों ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी इसी मामले की फोन पर चर्चा कर उन्हें कार्रवाई करने की बात की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने फोन पर जल्दी ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
यंहा रेंगार घाट के महादेव सरना पूजा स्थल पर हुई पेड़ो की अवैध कटाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जशपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाले प्रमुख अधिवक्ता रामप्रकाश पांडेय ने इस मामले को बेहद दुखद बताते हुए इस दिशा में पूर्व मंत्री गणेश राम से क्या कहा मुख्यमंत्री ने त्वरित ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
पूर्व मंत्री गणेश राम से क्या कहा मुख्यमंत्री ने
अधिकारियों के संरक्षण में पेड़ों की कटाई के लिए नियमों की अनदेखी करने का मामला को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लिया है।
पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि यंहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की हरियाली बचाने की योजना के धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे मामलों की जांच कराने से करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने के मामले उजागर हो सकते हैं।बड़े
