ब्रेकिंग न्यूज़ – होमवर्क के जवाब नही देने पर टीचर ने दो छात्र को बेरहमी से पीटा,छात्र के शरीर मे चोट के कई निशान,आत्मानंद इग्लिश मीडियम स्कूल का मामला, BEO ने कहा कार्यवाही होगी।

बलरामपुर जिले के रघुनाथपुर आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एक शिक्षक ने चार छात्रों की डंडे से बेहरमी से पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सवालों के जवाब याद न कर पाने की वजह से सजा दी है.छात्रों के शरीर पर डंडे से पीटने का निशान दिखाई दे रहा है.

मिली जानकारी अनुसार शिक्षक पीयूष वर्मा 7 वी के छात्र से प्रश्न पूछे थे लेकिन छात्र जवाब नही दे पाया इतने में गुरुजी गुस्से में आकर छात्र को डंडे से जमकर पीटना शुरू कर दिया.परिजनों ने बताया कि पिटाई के कारण बच्चे के चोट के कई निशान दिख रहे है और हमारा बच्चा स्कूल जाने से भी डर रहा है.

वाड्रफनगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने इस मामले में परिजनों के शिकायत के आधार पर जांच कर उच्च अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के लिए जांच प्रतिवेदन प्रेषित कर दिया है.जांच में विद्यालय के दो छात्र आकाश और मृगेन्द्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.

-->