जशपुर जिले के पत्थलगांव का मक्कापुर गांव में आज एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने घर का एकाकीपन से व्यथित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घर पर मॉं के साथ पिता व बहन की अनुपस्थिति के कारण यह बच्ची कोई दिनों से गुमसुम सी रहती थी।
प्रतिदिन की तरह पिता और बहन आज काम करने चले जाने के बाद इस बच्ची ने अकेली हो जाने पर यह खौफनाक कदम उठा लिया।
मक्कापुर गांव की घटना के संबंध में पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच की थी।
पत्थलगांव SDOP दुर्वेश जायसवाल ने बताया कि घर से सभी सदस्यों की अनुपस्थिति के बाद बच्ची विचलित हो जाती थी।इसी वजह वह अकेलापन को लेकर गुमसुम रहती थी।
