ब्रेकिंग न्यूज – हत्या के आरोपी को सहयोग करने पर आरक्षक बर्खास्त, आईजी गर्ग द्वारा जांच टीम गठित रिपोर्ट आने के बाद sp ने किया बर्खास्त।

एंकर – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में सूरजपुर पुलिस एक आरक्षक को बर्खास्त कर दिया है.आरक्षक की बर्खास्तगी मामले में आईजी गर्ग द्वारा जांच टीम गठित की रिपोर्ट आने के बाद कि है.मुख्य आरोपी कुलदीप साहू जिला बदर होने के दौरान जिले में ही रह रहा था.बर्खास्त आरक्षक ने हत्याकांड के बाद लगातार आरोपियों के दो सहयोगियों से बात की और आरोपियों के घर से 2 लाख रूपए निकलवाया।

सूरजपुर हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की हत्याकांड के मुख्य आरोपी जिला बदर कुलदीप साहू को मदद पहुंचाने के आरोप में आरक्षक प्रदीप साहू को बर्खास्त किया गया है. आईजी अंकित गर्ग के आदेश पर कोरिया की एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर और बलरामपुर एसडीओपी इमानुएल लकड़ा ने पूरे मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर ने बर्खास्तगी की कार्यवाही की।

13 अक्टूबर की रात सूरजपुर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, NSUI के जिलाध्यक्ष सीके चौधरी, रिंकू सिंह एवं सुरज साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.मुख्य आरोपी कुलदीप साहू अपने सहयोगियों के साथ हेड कांस्टेबल के घर मे घुसकर पत्नी और बेटी की हत्या कर शव को 5 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया था.

-->