ब्रेकिंग जशपुर – मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फाँसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव,सोसल मीडिया में पोस्ट कर मरने की वजह लिख समाज के लोगों को बताया दोषी, पुलिस जांच में जुटी।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का सन्ना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ आ रहा है. युवक ने फाँसी के फंदे पर झूलने से पहले अपने फेसबुक अकाउंट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर गांव के कुछ लोगो का नाम लिख गाड़ाकोना के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भेज जांच में जुट गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्रवण कुमार यादव है जो सन्ना का रहने वाला था. प्रेम प्रसंग के चलते सामाजिक बैठक में उस पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. जिसे लेकर वह काफी तनाव में था बीते शुक्रवार की दोपहर उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने सामाजिक दबाव बनाकर उससे जबरदस्ती पैसा लेने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही थी और कुछ लोगो का नाम लिख कर अपनी मौत का जिम्मेदार बताया हैं.

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि श्रवण कुमार शुक्रवार से लापता था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में कर दी थीं.शिकायत के बाद परिजनों के साथ पुलिस लगातार श्रवण की पतासाजी में जुटी हुई थी. इस बीच, आज जंगल में उसकी लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली. परिजनों के अनुसार इस जुर्माने की वापसी के लिए युवक ने कई बार गुहार लगाई, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली. इस कारण उसकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी.

-->