आदिवासी कन्या आश्रम में 9 साल की बच्ची की मौत, पुलीस जांच में जुटी मौत का कारण अज्ञात।

नीरज सिंह – जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है,,जहां आदिवासी कन्या आश्रम में एक नौ वर्षीय छात्रा कि मौत हो गई है,,दरअसल सूरजपुर जिले के डेडरी स्थित कन्या आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाली कक्षा दुसरी की नौ वर्षीय नाबालिग छात्रा की मौत हो गई है,,गौरतलब है कि डेडरी में 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम संचालित है जहां सुरता गांव के मनोज सिंह की नौ वर्षीय पुत्री पिछले दो सालों से कन्या आश्रम में रहकर पढ़ाई करती थी,,जहां पुलिस ने बताया कि मृतिका छात्रा के गाल में दर्द होने की शिकायत वार्डन से की जिसके बाद वार्डन ने उसके गाल पर पट्टी चिपकाई उसके बाद छात्रा स्कूल गई और वापस आने पर खाना पीना नहीं खाई जब सुबह वो बच्ची नहीं उठी तो उसे हास्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,,वही इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है,,जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या स्थिति है,,

-->