बिग ब्रेकिंग:- नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सली ढ़ेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद,फायरिंग अभी भी जारी।

नारायणपुर – छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर के सरहद इलाके पर उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियो और पुलिस के बीच मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को पुलिस ने किया ढेर किया है. मुटभेड़ में पुलिस के दो जवान घायल होने की ख़बर आ रही है.अभी भी दोनों ओर से रुक रुक फायरिंग हो रही है.जवानों ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया है. आज सुबह 8 बजे से उतर अबुझमाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। पुरी घटना की पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने की है . घायल दोनो जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट किया है.

-->