नीरज सिंह – सूरजपुर जिले में हाथियों ने मचाया उत्पाद, 11 हाथियों के दल ने दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, माता-पिता ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के महेशपुर (खोंढरा) गांव का है. रात्रि करीब 1 बजे घर में सो रहे परिवार का मकान तोड़ते हुए 11 हाथियों के दल ने पंडो जनजातीय के 2 नाबालिक बच्चों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. वन अमला मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान किया है।

रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत महेशपुर के आम खोढरा पारा के पास मुलकी पहाड़ दलदलिया में रात्रि 1:00 बजे लगभग 11 हाथियों के दल द्वारा विक्खू पण्डो के झोपड़ी मकान को तोड़ कर कुमारी काजल पण्डो उम्र 3 वर्ष व दिशू पण्डो उम्र 9 वर्ष को कुचल कर मार दिया दोनों बच्चों को हाथियों द्वारा मारे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है, मौके पर थाना प्रभारी प्रेमनगर व वन विभाग के कर्मचारी तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, भाजपा नेता बीरेंद्र जयसवाल, भाजयुमो महामंत्री प्रदीप साहू पहुंचे तथा वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, स्थिति सामान्य है, स्थिति पर वन अमला के द्वारा निगाह रखी जा रही हैं।

