
बगीचा – एकदिवसीय विकासखण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन आज बगीचा हाईस्कूल खेल ग्राउंड में आयोजित किया गया। सांसद खेल महोत्सव में सामूहिक तथा व्यक्तिगत खेलों में बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। सामुहिक खेलो में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, फुगड़ी, कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल, गेड़ी दौड़ और रस्साकस्सी विकासखंड स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें 52 संकुल से 10 जोन के खिलाड़ी शामिल हुए।
खेल के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए जनपद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागेश कबड्डी के मैदान में खुद ही उतर गई और अपने शानदार खेल से टीम को जीत भी दिलाई जिससे खिलाड़ियों में उत्साह बना रहा।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल का हमारे जीवन मे अहम योगदान है। जो हमे संयम,अनुशासन, स्वस्थ जीवन और अपने लक्ष्य में आगे बढ़ने के लिए दिशा प्रदान करती है। इसलिये हमे पढ़ाई के साथ साथ अपने जीवन मे खेल को भी महत्व देना चाहिये।

जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि हमे खेल को खिलाड़ी भावना के साथ खेलना चाहिए हार जीत लगी रहती है। जब कोई हारेगा नही तो कोई जीतेगा कैसे इसलिये खेल में दोनो टीमों का योगदान होता है।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश,उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,बीडीसी सुश्री सविता नागेश, ललित नागेश की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद सीईओ विनोद सिंह,बीइओ सुदर्शन पटेल,सभी संकुल के पीटीआई ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
