बगीचा में धूमधाम से हुआ रावण दहन, नगर अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

बगीचा। नगर में विजयादशमी के अवसर पर हाई स्कूल मैदान, बगीचा में रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रावण दहन किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पार्षद सज्जन जैन,भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रावण दहन के इस आयोजन में नगर के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पार्षदों, समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व की महत्ता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गुप्ता, सुभाष चंद अग्रवाल, अवधूत गुप्ता, पवन सिंह, पार्षद राजकिशोर जायसवाल, पार्षद एलआर चौहान, प्रदीप अग्रवाल,भगवानों यादव, पंकज जैन, बजरंग अग्रवाल,हरिनारायण शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता,अंजनी सिंह,दुर्गा शर्मा तथा समिति के अध्यक्ष आर्यन गुप्ता, कौशल शर्मा, सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने नगर में उत्सव का माहौल बनाया और विजयादशमी के पारंपरिक संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत को सार्थक रूप से प्रस्तुत किया।

-->