जशपुर – छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है. इस सप्ताह रात का पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है. उत्तर पूर्व से ठंड हवा आने के कारण लगातार तापमान में गिरावट देखा जा रहा है. इसका ज्यादा असर सरगुजा संभाग के जिलों में रहेगा. जिले में आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के साथ रहा.

जशपुर जिले के नगरीय क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जाती है लेकिन तापमान के गिरावट शुरू हुए दो दिन बीत जाने के बाद भी नगरीय क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नही की गई है.जिले में शाम होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है राहगीर और आम नगरीय मार्केट निकलने से पहले सर्दी से बचने स्वेटर,जैकेट,मफलर लगा निकल रहे है.
जिले में जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, कोतबा और बगीचा पांच नगरीय क्षेत्र है जिसमे जशपुर मुख्यालय नगरपालिका है बाकी नगर पंचायत क्षेत्र हैं. हालाँकि अभी पत्थलगांव नगर पंचायत को पालिका बनाये जाने का घोषणा होकर प्रक्रियाधिन है. लेकिन अभी तक किसी भी नगरीय क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नही की गई है जिससे आम जनता परेशान है।
अलाव व्यवस्था पर अधिकारी ने कहा
नगर पालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि अभी शासन का आदेश नही है आया इसलिये अलाव की व्यवस्था नही की गई है. दो- तीन दिन में आ जायेगा उसके बाद कर देंगे।
