बगीचा। जनपद पंचायत बगीचा के जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई। उनके प्रदेश संगठन में शामिल होने से बगीचा सहित पूरे जशपुर अंचल में हर्ष का माहौल है।
अरविंद गुप्ता जनपद क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के हितों, पंचायतों को सशक्त बनाने तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।
जनपद पंचायत बगीचा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि
अरविन्द गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने को जनपद पंचायत बगीचा के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में उत्साह है। जनपद प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि बगीचा और जशपुर अंचल से जुड़े पंचायत स्तर के मुद्दों को अब प्रदेश स्तर पर भी प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा।“बगीचा की आवाज अब प्रदेश के मंच पर और मजबूती से गूंजेगी।”
