भाजपा जिला जशपुर के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय गठन हुआ पूर्ण

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय गठन किया गया है। संगठन द्वारा पूर्व सैनिकों को पार्टी से जोड़ने तथा उनके अनुभव और राष्ट्रसेवा की भावना को संगठनात्मक गतिविधियों में प्रभावी रूप से शामिल करने के उद्देश्य से प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

जिला संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के गठन के साथ ही जिले में पूर्व सैनिकों के बीच संगठन के विस्तार और संपर्क को और अधिक मजबूत करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। प्रकोष्ठ के माध्यम से पूर्व सैनिकों की समस्याओं, सुझावों और विभिन्न विषयों को संगठन के स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा जिला संगठन ने उम्मीद जताई है कि पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सक्रिय होने से जिले में पूर्व सैनिकों की सहभागिता बढ़ेगी और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके पूर्व सैनिकों के अनुभवों का लाभ सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में लेने पर भी जोर दिया गया है।

जिला स्तर पर प्रकोष्ठ के गठन के बाद अब इसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों से संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी है।

-->