80वें स्वतंत्रता दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का सम्मान

बगीचा, जशपुर। 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता एवं नशा मुक्ति विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत बगीचा, जनपद पंचायत बगीचा एवं प्रशासन के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पद्मश्री जागेश्वर यादव, जनपद पंचायत बगीचा की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागेश,अध्यक्ष प्रभात सिडाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, एसडीएम बगीचा समीर बड़ा, बीईओ बगीचा सुदर्शन पटेल, नगर पंचायत बगीचा के सीएमओ क्षितिज सहित राम एवं एसडीओपी कोशले सर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री राम कृष्ण आश्रम बगीचा के प्रतिभागियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में समीर राम ने स्वच्छता चित्रकला में प्रथम, सुरेंद्र राम ने स्वच्छता चित्रकला में द्वितीय, वरुण पैंकरा ने नशा मुक्ति चित्रकला में तृतीय तथा कृष्णा राम ने नशा मुक्ति चित्रकला में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

माय भारत जशपुर की ओर से सम्मानित बच्चों को बधाई देते हुए कहा गया कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताएं बच्चों में स्वच्छता, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने एवं बच्चों को सम्मानित करने के लिए माय भारत जशपुर के स्वयंसेवकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। माय भारत वॉलंटियर विकास गुप्ता एवं आर्यन शर्मा ने कहा कि बच्चों को आगे भी इसी तरह प्रोत्साहित करने और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के प्रयास जारी रहेंगे। — माय भारत वॉलंटियर, जशपुर, छत्तीसगढ़

-->