बगीचा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बगीचा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में नागरिकों ने बाइक रैली में शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे मार्ग में भारत माता के जयकारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हाईस्कूल चौक से हुआ, जो तहसील चौक बगीचा होते हुए पुनः हाईस्कूल चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती एवं भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, युवा एवं स्कूली बच्चे तिरंगा लेकर बाइक रैली में शामिल हुए। मार्गभर लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा ने न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य बनाया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय रहा। युवा, बच्चे और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा का हिस्सा बने। आयोजन ने बगीचा में ‘हर दिल में तिरंगा, हर मन में देशभक्ति’ की भावना को मजबूत किया।

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ जी, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी, शंकर गुप्ता जी केशव यादव जी हरिश आरिक जी रीना बरला जी,राजकिशोर जायसवाल जी पवन सिंह जी ,गेंदविहारी सिंह जी जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश जी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम जी उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा जी जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी ललित नागेश जी जनपद सदस्य भरत गुप्ता जी सविता नागेश जी पार्षद एल आर चौहान जी anima जी भुलान राम जी सभी मोर्चा के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी कुँवर राम जी त्रिलोचन यादव महेश यादव जी पंकज जैन जी संतोष गुप्ता दुर्गेश शर्मा कमलेश शर्मा मंगरु राम लोकनाथ यादब युवा मोर्चा के अध्यक्ष शुभम जिंदल जी ऋत्विक जैन जी महामंत्री विवेक गुप्ता उदित चौहान अहिल्या यादव व अन्य सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही

-->