जशपुर जिले के नेशनल हाइवे 43 पत्थलगांव में कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक युवक कि मौत की खबर सामने आ रही है. युवक हैवी पाइप के नीचे दबा हुआ है जिसे निकालने पुलिस की टीम जुटी हुई है, हादसे के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई है.पत्थलगांव पुलिस मौके पर मौजूद है।

पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि कॉलेज के सामने ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई है. ट्रक में पाईप लोड है. पाइप के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई है. हादसे के बाद ट्रक के आग लग गई जिससे ट्रक की आग को काबू पाने का प्रयास जारी है,पुलिस जांच में जुटी हुई है कि जिसकी मौत हुई है वह ड्राइवर है या खलासी अभी सिर्फ एक युवक का ही पुष्टि हो पाया है. जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

