बगीचा महाविद्यालय में स्वच्छ भारत एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ

बगीचा, जशपुर | 05 अगस्त।
My Bharat जशपुर के तत्वावधान में एवं जिला युवा अधिकारी साकेत मित्तल के मार्गदर्शन में बुधवार को शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा में “स्वच्छ भारत अभियान – एक कदम स्वच्छता की ओर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं उपस्थित अतिथियों को स्वच्छ भारत–सुंदर भारत के निर्माण के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत बगीचा के अध्यक्ष प्रभात सिडाम, जनपद पंचायत बगीचा के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पार्षद भूलन राम, महाविद्यालय के प्राचार्य शरद नेताम, डॉ. राजीव रंजन तिग्गा, डॉ. रश्मि प्रिया टोप्पो, श्रीमती करूणा, प्रवीण मिन्ज, संजय पांडे सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में My Bharat के स्वयंसेवक विकास गुप्ता, आर्यन शर्मा तथा विशेष सहयोगी शुभम गुप्ता एवं अतुल कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए भविष्य में भी जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाने का संकल्प लिया गया।

-->