शादी का झांसा देकर दुल्हन ने दूल्हा से ठग लिए लाखो रुपये और सोने चांदी के ज़ेवरात,ठग दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ज्यादातर मामलो में दूल्हा दुल्हन को धोखा देने या प्रताड़ित करने का आता है लेकिन आज जो खबर निकलकर आ रही है उसमें मामला उल्टा है दूल्हा दुल्हन के ठगी का शिकार हो गया.मामला महासमुंद जिले के बसना थाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर एक भोले भाले 35 वर्षीय युवक से लगभग चार लाख रूपये, सोने चांदी के जेवरात ठग लिया। ठगे गए दूल्हे की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।


आज स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी प्रेम साहू ने बताया कि ममता पटेल बलांगीर उड़ीसा निवासी ने अपने चार साथियों राकेश सुनानी, सुदामा पटेल और गोरखनाथ दास के साथ मिलकर हेम चौधरी भंवरपुर बसना निवासी को अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला ने शादी का झांसा देकर फंसा और शादी कर ली। शादी से पहले ही महिला ने हेम चौधरी से तीन लाख रुपए ले ली थी। जालसाज महिला ने भोले भाले युवक से शादी रचा कर घर युवक के घर पहुंची और मौका देख कर युवक के घर से सोने का मंगल सूत्र, सोने की लॉकेट, चांदी की पायल और 70 हजार कीमत की मोबाइल लेकर फरार हो गई।
ठगी का शिकार हुए दूल्हे हेम चौधरी ने मामले की शिकायत बसना पुलिस में करने के बाद पुलिस ने आज दो आरोपी ममता पटेल और राकेश सुनानी को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।

-->