सूरजपुर जिले के प्रभारी व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का दो दिवसीय सूरजपुर प्रवास पर, जिले के विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल।

नीरज सिंह सूरजपुर  – जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल दिवसीय सूरजपुर प्रवास पर रहेंगें इस दौरान 14 नवंबर को जिले के विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जिसके तहत धान खरीदी के शुभारंभ पर वो धान उपार्जन केंद्र  देवनगर, कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक उसके पश्चात तिलसिवा ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री आवास मेला कार्यक्रम  में सम्मिलित होंगे।

15 नवंबर को नगरपालिका के सामने रंग मंच में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जनजातीय गौरव दिवस प्रदेेेेेश में 13 नवम्बर से जशपुर से शुरू हुआ है।

-->