ब्रेकिंग न्यूज जशपुर – कांसाबेल में जर्जर कर्मचारी भवन का निरीक्षण, जर्जर भवन की मरम्मत कार्य के लिए मांग को मिली जिला पंचायत अध्यक्ष की सहमति

जशपुर तृतीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को कांसाबेल स्थित तृतीय कर्मचारी संघ भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन अत्यंत जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाया गया, जिससे कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

भवन की स्थिति का जायजा लेने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय से मुलाकात कर कर्मचारी भवन के जीर्णशीर्ण अवस्था के बारे में बताते हुए भवन का मरम्मत की मांग रखते हुए भवन मरम्मत की स्वीकृत करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने तृतीय कर्मचारी संघ की मांग को गंभीरता से सुना और कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए भवन मरम्मत कार्य की स्वीकृति के लिए शीघ्र आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष के सकारात्मक आश्वासन से संघ के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल रहा। तृतीय कर्मचारी संघ ने उनकी संवेदनशीलता और सहयोगात्मक रवैये के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही कर्मचारी भवन के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा, सचिव डमरूधर पैंकरा, कोषाध्यक्ष तुलेश्वर यादव, ब्लाक अध्यक्ष चंद्र कुमार पातर, सचिव संतोष चौहान, ब्लाक सचिव यजुवेंद्र सिंह, अनूप कुमार, रोहित निकुंज, नवीन कुमार, उज्ज्वल प्रभात उपस्थित रहे।

-->