जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नकटी ग्राम के 85 प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जशपुर बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर बरसात के मौसम में प्रभावित ग्रामीणों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नकटी ग्राम के प्रभावित परिवारों के साथ जो स्थिति उत्पन्न हुई है, उसे देखकर मानवता भी शर्मसार हो रही है। उन्होंने सभी 85 प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके लिए न्याय, सुरक्षित पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मुद्दा अब केवल नकटी ग्राम या जशपुर जिले तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की आवाज बन चुका है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने, पर्याप्त मुआवजा देने तथा उनके जीवन और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
पूर्व विधायक जशपुर विनय भगत, प्रदेश सचिव हीरु राम निकुंज, जिला महामंत्री एवं जशपुर ब्लॉक प्रभारी मनमोहन भगत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सहत्रांशु पाठक,महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्यारी कुजूर, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भगत, Nsui जिलाध्यक्ष निखिल रवानी, पार्षद शबनम खातून, अंजलीना केरकेट्टा, जिला सचिव अनोज गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष शहर सतीश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण अमित महतो, चाँद खान, संजय राम, श्रीमती रमा ताम्रकार,अफताब खान, सन्नी गुप्ता, मंगल पाण्डेय, मोनिका गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, कालेश्वर राम…….
